telegram

Search results

Saturday, August 1, 2020

भारत के इतिहास में ऐतिहासिक दिन: राफेल का भारत आगमन

भारत के इतिहास में ऐतिहासिक दिन: राफेल का भारत आगमन

एक ऐतिहासिक दिन

बुधवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा, 18 साल के बाद देश में नए लड़ाकू विमानों का आगमन हुआ है *राफेल* से पहले भारत ने रूस से *सुखोई* खरीदा था।

अच्छी बात है कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तभी से वह नई पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए प्रयासरत है, *राफेल* के आने के बाद अब भारत अपनी ही जमीन से चीन और पाकिस्तान के अंदरूनी ठिकानों पर हवाई हमले कर पाएगा।

इसी तरह, बुधवार की दूसरी घटना आने वाले समय में *भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में सहायक साबित होगी*, सरकार ने नई शिक्षा नीति की घोषणा की है जो मैकाले की शिक्षा नीति को पलट कर रख देगी, नई नीति से उद्यमी ज्यादा पैदा होंगे क्योंकि इसमें किताबी ज्ञान से ज्यादा *हुनर निखारने पर जोर दिया गया है।

आजादी के बाद से ही इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी, लेकिन पिछली सरकारों ने इस दिशा में कुछ ठोस नहीं किया *मौजूदा सरकार उम्मीदों पर खरा उतर रही है।

No comments:

Post a Comment